पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, फिर खुद भी खा लिया जहर

पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, फिर खुद भी खा लिया जहर

पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, फिर खुद भी खा लिया जहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 26, 2021 7:17 am IST

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 26 मई (भाषा) । लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कथित तौर पर जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में पत्नी और बच्चों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: बीजेपी की बैठक में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, ‘स…

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बुधवार को बताया कि जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के वीर सिंह पुर गांव में मंगलवार रात बुधई नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नन्हीं (30) और दो बेटों कुलदीप (दो) तथा संदीप (एक) को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया।

ये भी पढ़ेंविमान में सरेआम ये काम करने लगे कपल, यात्री न देख ले एयर होस्टेस ने डाल दिया दोनों पर कंबल

उन्होंने बताया कि इस घटना में मां और दोनों बेटों की मौत हो गई जबकि बुधई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जाती है।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर के भेष में हनुमान, कोरोना से मुक्ति दिलाने ब…

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना के पीछे पति पत्नी के बीच विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

 


लेखक के बारे में