ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी परिसर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी परिसर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी परिसर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 21, 2021 10:14 am IST

नोएडा, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परिसर में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने बताया कि गत शनिवार को महेंद्र सिंह (63) राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (​एनटीपीसी) परिसर में काम कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह एनटीपीसी में संविदा पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में