आईएसआई के संपर्क में रहा व्यक्ति अमृतसर में गिरफ्तार

आईएसआई के संपर्क में रहा व्यक्ति अमृतसर में गिरफ्तार

आईएसआई के संपर्क में रहा व्यक्ति अमृतसर में गिरफ्तार
Modified Date: July 15, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: July 15, 2026 2:55 pm IST

चंडीगढ़, 15 जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा पार से रची गई आतंकवादी साजिश का बुधवार को पर्दाफाश करते हुए अमृतसर में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के अपने आकाओं के संपर्क में था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उसे पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने आरोपी के पास से एक हथगोला, नौ एमएम की एक ‘ग्लॉक’ पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में अमृतसर छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए सीमा पार बैठे अपने आईएसआई आकाओं के संपर्क में था और उसे शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों तथा आकाओं की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

भाषा

सिम्मी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में