जम्मू में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

जम्मू में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

जम्मू में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 27, 2021 3:19 pm IST

जम्मू, 27 सितंबर (भाषा) जम्मू की बाहरी सीमा पर सोमवार सुबह एक ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि दीवान गांव के बलदेव राज सुबह करीब आठ बजे रत्नुचक पर कथित तौर पर पटरी पार कर रहे थे, तभी एक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया जाएगा।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में