बादलपुर में ट्रेन से कटकर शख्स की मौत

Ads

बादलपुर में ट्रेन से कटकर शख्स की मौत

  •  
  • Publish Date - November 26, 2021 / 01:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नोएडा, 26 नवंबर (भाषा) थाना बादलपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को औद्योगिक क्षेत्र में 40-45 साल का एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं

नेहा

नेहा