शिमला में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

शिमला में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

शिमला में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 11, 2021 10:15 am IST

शिमला, 11 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शिमला में एक घर में आग लगने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिमला शहर के विकासनगर इलाके में एसडीए कॉलोनी निवासी किशोर बजाज के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

शिमला जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में