मुखर्जी नगर में व्यक्ति ने कैंची घोंपकर सहकर्मी की हत्या की

मुखर्जी नगर में व्यक्ति ने कैंची घोंपकर सहकर्मी की हत्या की

मुखर्जी नगर में व्यक्ति ने कैंची घोंपकर सहकर्मी की हत्या की
Modified Date: June 1, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:29 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में झगड़े के बाद अपने 38 वर्षीय सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अशफाक उर्फ शहजाद (42) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई, जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक घायल को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बाद में पीड़ित की पहचान दिलबहार (38) के रूप में की, जो मुखर्जी नगर स्थित गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में आरोपी के साथ काम करता था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, काम के दौरान दिलबहार और अशफाक के बीच किसी मामूली बात पर बहस हो गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “बहस जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसके दौरान अशफाक ने दिलबहार पर कथित तौर पर कैंची से कई बार हमला कर दिया।”

अधिकारी ने बताया पुलिस ने अशफाक को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि घटना की कड़ी को समझने के लिए वारदात के समय मौजूद अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भाषा नोमान

नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में