तेलंगाना में व्यक्ति ने बलात्कार के बाद अपनी सास की हत्या की

तेलंगाना में व्यक्ति ने बलात्कार के बाद अपनी सास की हत्या की

तेलंगाना में व्यक्ति ने बलात्कार के बाद अपनी सास की हत्या की
Modified Date: February 10, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: February 10, 2026 7:08 pm IST

हैदराबाद, 10 फरवरी (भाषा) तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सास से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना आठ फरवरी की रात को कालवाकुर्थी मंडल में हुई, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी।

मृतका की बेटी और आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी (40) मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। उन्होंने बताया है कि उसने अपनी सास (60-65 वर्ष) के साथ बलात्कार किया और घर में ही उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के समय आरोपी नशे में था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में