Jharkhand Crime News: युवक ने मां के प्रेमी को दी खौफनाक सजा, व्यक्ति का कर दिया बुरा हाल, डेढ़ महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

Ads

Jharkhand Crime News: चतरा जिले में एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 05:12 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 05:18 PM IST

Jharkhand Crime News/ image source: ibc24 file image

HIGHLIGHTS
  • झारखंड चतरा जिले में एक युवक ने ने व्यक्ति की हत्या कर दी।
  • युवक ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर शव को दफना दिया था।
  • लगभग डेढ़ महीने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

Jharkhand Crime News: चतरा: झारखंड के चतरा जिले में एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर शव को दफना दिया। (Jharkhand Crime News) पुलिस ने बताया कि यह वारदात लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के तुंगुन गांव में लगभग डेढ़ महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मंधानिया के घने जंगल से मृतक का शव बरामद किया गया।

डेढ़ महीने पहले दिया गया था वारदात को अंजाम

अनुमंल पुलिस अधिकारी (सिमारिया) नागरागोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया, “मुख्य आरोपी राकेश मुंडा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गुड्डू मुंडा को मंधानिया घाटी के पास चलती बस से जबरदस्ती खींच लिया। (Jharkhand Crime News) आरोपियों ने गुड्डू की पिटाई की, उसे जंगल में ले गए और उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को 30 मार्च को वहीं दफना दिया गया।” उन्होंने बताया, “यह वारदात गुड्डू और मुख्य आरोपी राकेश की मां के बीच प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण हुई।”

पुलिस ने बरामद किया शव

Jharkhand Crime News: अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद 15 मई को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया, “पुलिस ने तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए एक आरोपी महेश गंजू का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शव बरामद किया।” (Jharkhand Crime News) पुलिस ने बताया कि चतरा जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी तीन आरोपियों महेश, नितेश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-