दिल्ली में संदिग्ध लुटेरों ने व्यक्ति को गोली मारी

Ads

दिल्ली में संदिग्ध लुटेरों ने व्यक्ति को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - September 10, 2022 / 08:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में 28 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध लुटेरों ने उस समय गोली मार दी जब वह उनका पीछा कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर डीटीसी डिपो, हरि नगर के पास तिलक नगर निवासी मनदीप सिंह के कंधे पर एक व्यक्ति ने हाथ रख दिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि सिंह को लगा कि व्यक्ति ने उसकी सोने की चेन चुराने का प्रयास किया और उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उस व्यक्ति के साथ दो अन्य लोग भी थे।

जब सिंह तीनों का पीछा कर रहे थे, तो उन्होंने उन पर गोलीबारी की। सिंह को पीठ में गोली लगी। डीसीपी ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

इस मामले में हरि नगर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। बंसल ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश