दिल्ली में फूल मंडी के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

दिल्ली में फूल मंडी के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - March 10, 2025 / 09:56 AM IST,
    Updated On - March 10, 2025 / 09:56 AM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फूल मंडी के पास 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर गांव का निवासी रोहित गोली लगने से घायल हो गया था। उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना फूल मंडी के पास एक व्यस्त इलाके में घटी। उन्होंने बताया कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा