चंडीगढ़ में जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में गोलीबारी की यह दूसरी घटना

Ads

चंडीगढ़ में जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में गोलीबारी की यह दूसरी घटना

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 04:09 PM IST

चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने जिम से बाहर निकलते समय चरणप्रीत पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, मुल्लांपुर इलाके के निवासी चरणप्रीत को कई गोलियां लगीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार