दलित युवक से शादी, पिता ने उपहार देने बुलाकर किया जानलेवा हमला

Ads

दलित युवक से शादी, पिता ने उपहार देने बुलाकर किया जानलेवा हमला

  •  
  • Publish Date - September 20, 2018 / 12:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

हैदराबाद। अपनी इज्जत की खातिर इंसान अपनी ही औलाद पर किस तरह जुल्म कर सकता है इसका साक्षात् उद्धरण हैदराबाद में देखने को मिला है।जिसके चलते एक आदमी ने  अपनी बेटी और दामाद पर बीच सड़क पर हंसिए से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि  आरोपी ने  अपनी 21 साल की बेटी पर हंसिए से हमला किया साथ ही उसके पति पर भी प्राणघातक हमला किया है। लड़की का कसूर केवल इतना था कि उसने अपनी जाति से बाहर शादी की थी।पुलिस का कहना है कि पिता ने जोड़े को उनके लिए नए कपड़े खरीदने के बहाने से बुलाया था। 

 

 

 

पीड़िता माधवी के गले और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। वहींउसके 24 साल के पति बिल्ला नवदीप के चेहरे और गर्दन पर चोट लगी है। माधवी हैदराबाद के विनायकनगर के बोराबांदा क्षेत्र की रहने वाली है। वह पिछड़ी जाति की है और पिछले पांच सालों से दलित नवदीप के साथ रिश्ते में थी। उसके पिता मनोहर चारी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। चारी ने कुछ दिनों पहले ही बेटी की शादी उसके ममेरे भाई से करने का फैसला किया था।  

ये भी पढ़ें –राहुल ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज को बताया मोदी सरकार की तानाशाही

इसके बाद माधवी और नवदीप ने चुपके से हैदराबाद के अलवल में 10 दिन पहले शादी कर ली। माधवी के माता-पिता ने इस शादी को स्वीकार कर लिया और वह अपने सास-ससुर के साथ इरागड्डा में रहने लगी। पुलिस ने बताया दो दिनों से उसके माता-पिता मोबाइल पर बात करते थे। चारी ने माधवी से बात की और जोड़े को बोराबांदा आने के लिए कहा क्योंकि वह उनके लिए नए कपड़े खरीदना चाहता था। 

ये भी पढ़ें –भाजपा सम्मेलन के चलते रेलवे ने स्थगित की परीक्षा

माधवी और नवदीप हीरो होंडा शोरुम के पास मुख्य सड़क पर चारी का इंतजार कर रहे थे। तभी उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्क की और उनपर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘उसने अचानक हंसिए जैसा हथियार अपने पीछे से निकाला और नवदीप पर हमला कर दिया। जब माधवी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसे धक्का दे दिया और उसपर भी वार किया। जब वहां लोग पहुंचे और उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग गया। 

वेब डेस्क IBC24