मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष 4.20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष 4.20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष 4.20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 21, 2021 11:24 am IST

जयपुर, 21 जून (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने सोमवार को भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष संजय डांगी को चार लाख 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि नगरपालिका क्षेत्र मांड़लगढ में करवाये गये विभिन्न कार्यों के बिलों के भुगतान को मंजूरी देने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी कुल बकाया राशि के 23 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से चार लाख 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को कार्रवाई की। इसके तहत आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी को परिवादी से चार लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सोनी के अनुसार इससे पहले आरोपी ने परिवादी से 30 हजार रुपये लिए थे।

एसीबी की टीम आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है।

भाषा पृथ्वी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में