मांड्या जिला अदालत को मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान के बाद झूठी निकली

Ads

मांड्या जिला अदालत को मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान के बाद झूठी निकली

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 04:50 PM IST

मांड्या (कर्नाटक), 12 मार्च (भाषा) मांड्या जिला अदालत के न्यायाधीश को बृहस्पतिवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला जिससे दहशत फैल गयी और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, जिला अदालत को दिन में पहले एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत परिसर को खाली करा लिया।

अदालती कार्यवाही रोक दी गई और वकीलों, न्यायाधीशों, कर्मचारियों और वादी को तुरंत परिसर खाली करने के लिए कहा गया।

पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते और दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और अदालत परिसर का गहन निरीक्षण शुरू किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगाधर स्वामी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने तलाशी अभियान की निगरानी की।

पुलिस ने बाद में कहा कि बम की धमकी झूठी प्रतीत होती है।

वकीलों ने कहा कि 16 फरवरी को भी इसी तरह की ईमेल भेजकर धमकी दी गयी थी और उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर चिंता व्यक्त की।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के कृत्यों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश