मणिपुर: इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार

मणिपुर: इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार

मणिपुर: इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार
Modified Date: July 7, 2024 / 08:13 pm IST
Published Date: July 7, 2024 8:13 pm IST

इंफाल, सात जुलाई (भाषा) मणिपुर की इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और ज्यादातर इलाकों से पानी घटने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इरिल और कोंगबा समेत सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया।

उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के सिंगजामेई और कोंगबा इरोंग में तटबंधों में आई दरारों को भी ठीक कर दिया गया है।

हालांकि, कुछ निचले इलाके अब भी पानी में डूबे हुए हैं। कुछ इलाकों में धान के खेत भी जलमग्न हैं।

इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेयजल संकट एक बड़ा मुद्दा रहा है।

भाषा नोमान शफीक

शफीक


लेखक के बारे में