मणिपुर सरकार मादक पदार्थ की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: सिंह
मणिपुर सरकार मादक पदार्थ की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: सिंह
इंफाल, एक जुलाई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार मादक पदार्थ की समस्या को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सिंह ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां राज्य सचिवालय में बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा, ‘सचिवालय में एनसीबी के उपमहानिदेशक (एनईआर) आर. सुधाकर और एनसीबी के अतिरिक्त निदेशक पी. के. मिश्रा ने मुझसे मुलाकात की।’
उन्होंने कहा, ‘सरकार समन्वित और निरंतर प्रयासों के जरिये मादक पदार्थ की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’
सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने ‘खुफिया जानकारी जुटाने संबंधी तंत्र को मजबूत करने, राज्य और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बेहतर करने और मादक पदार्थ की तस्करी से निपटने के लिए स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 को प्रभावी ढंग से लागू करने’ पर ध्यान केंद्रित किया।
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


