30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 11, 2021 2:58 pm IST

इम्फाल: मणिपुर सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को सात जिलों में जारी कर्फ्यू की मीयाद 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने उच्च संक्रमण दर को देखते हुए आठ मई को इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थोउबाल, काकचिंग, उखरुल, चुराचांदपुर और विष्णुपुर में कर्फ्यू लगाया था और बाद में इसे 11 जून तक बढ़ा दिया था।

Read More: सीएम भूपेश बघेल की आंखें हो गई नम जब अनुकंपा में नौकरी पाई युवती की सुनी आपबीती, आभार जताते समय भावुक हो गई थी मधु

राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 संक्रमण और मौत के मामले उच्च स्तर पर बने हुए हैं और जब तक इसमें उल्लेखनीय कमी नहीं आ जाती तब तक राज्य में पाबंदियों को जारी रखने की जरूरत है।’’ हालांकि, मौजूदा समय में कुछ गतिविधियों की छूट दी जाएगी।

Read More: बार में रात 10 बजे तक परोसी जाएगी शराब, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, दुर्ग कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

राज्य सरकार ने एमएसआरटीसी कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक एयरलाइन और रेलगाड़ियों के टिकट बुक करने वाले कार्यालयों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बेकरी का काम भी सीमित कर्मचारियों और कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए करने की अनुमति होगी। हालांकि, जिन नौ जिलों में कर्फ्यू नहीं लगा है वहां से कर्फ्यू वाले सात जिलों में अंतर-जिला आवाजाही पर रोक जारी रहेगी।

Read More: महज 4 दिनों में 8 जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात, कोरोना भी नहीं रोक पाया छत्तीसगढ़ प्रगति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"