मणिपुर: नगा संगठन ने 14 कुकी नागरिकों की रिहाई रद्द की
मणिपुर: नगा संगठन ने 14 कुकी नागरिकों की रिहाई रद्द की
इंफाल/सेनापति, एक जून (भाषा) मणिपुर में नगा जनजातियों की शीर्ष संस्था ने सोमवार को आदिवासी समुदाय के कुछ युवा नेताओं और हितधारकों के साथ मतभेद के बाद 14 कुकी नागरिकों की पूर्व निर्धारित रिहाई रद्द कर दी।
यूनाइटेड नगा काउंसिल ने एक बयान में कहा, ‘‘नगा लोगों की भावनाओं को देखते हुए, 14 कुकी कैदियों की प्रस्तावित रिहाई, जो पहले 1 जून को अपराह्न 2 बजे तय थी, निरस्त की जाती है।’’
गत 13 मई को 14 कुकी नागरिकों को बंधक बना लिया गया था और उन्हें सोमवार दोपहर को रिहा किया जाना था, जिसके बाद उन्हें एक कार्यक्रम के लिए कांगपोकपी जिले में ले जाया जाना था।
अधिकारियों ने कहा कि उनकी रिहाई कराने के फैसले से कुछ नगा युवा समूह और सिविल सोसाइटी संगठनों में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम नगा-बहुल जिले के हितधारकों के साथ पूरी तरह से सलाह लिए बिना उठाया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि सेनापति में नगा सिविल सोसाइटी संगठनों और छात्र संगठनों के बीच कई घंटों तक कई बैठकें हुईं, जहां यह बताया गया कि कुकी हथियारबंद समूहों द्वारा अगवा किए गए छह नगा नागरिकों का अभी तक पता नहीं चला है।
भाषा वैभव दिलीप
दिलीप

Facebook


