मणिपुर ‘यौन उत्पीड़न’ मामला : सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली

मणिपुर ‘यौन उत्पीड़न’ मामला : सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली

मणिपुर ‘यौन उत्पीड़न’ मामला : सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली
Modified Date: July 29, 2023 / 12:11 pm IST
Published Date: July 29, 2023 12:11 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में मई में भीड़ द्वारा दो महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने संबंधी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने संबंधी इस घटना का चार मई का वीडियो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो गया था। इस घटना की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है।

सीबीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मणिपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में अपनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में