Train Cancelled:नई दिल्ली। देश की आधी से ज्यादा आबादी ट्रेन से सफर करती है। इनमें कुछ ऐसे यात्री होते हैं जो रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं और कुछ कभी-कभी। चूंकि अभी बारिश के चलते लगातार ट्रेनें रद्द हो रही हैं और कुछ के रूट में बदलाव किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें कि पश्चिम रेलवे में काम के चलते राजस्थान से होकर जाने वाली 36 के करीब ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो वहीं, कुछ ट्रेनें कैंसिल भी की गई है।
दरअसल, पश्चिम रेलवे पर अहमदाबाद मण्डल के महेसाना-पालनपुर रेलखण्ड पर बने धारेवाडा-सिद्धपुर-छापी स्टेशनों पर लाइनों का दोहरीकरण किया जा रहा है, जिसके चलते 26 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। परेशानी से बचने के लिए नीचे दी गई लिस्ट जरूर देख लें…