अगले वित्त वर्ष के बजट में एसपीजी के आवंटन में मामूली बढ़ोतरी

Ads

अगले वित्त वर्ष के बजट में एसपीजी के आवंटन में मामूली बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 12:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को सोमवार को पेश आम बजट में 429.05 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और इसमें मौजूदा वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से 2.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गयी है।

एसपीजी को पिछले बजट में 592.55 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे जिसे संशोधित कर 426.27 करोड़ रुपये कर दिया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को पेश आम बजट में एसपीजी को 429.05 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की और इसमें मौजूदा वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से 2.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गयी है।

भाषा

वैभव माधव

माधव