नई दिल्ली । आतंकी मसूद अजहर पर भारत की तरफ से बनाए जा रहे प्रेशर का असर दिख रहा है। फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन भी लगातार चीन पर दबाव बना रहे हैं। बदली हुई परिस्थितियों के बीच चीन भी अपने रुख में बदलाव कर सकता है। रविवार को भारत में चीन के राजदूत ने कहा, ‘हम मसूद अजहर के मामले का हल निकाल लेंगे।’ भारत में चीन के राजदूत लिओ झेंगहुई ने कहा, ‘हम इस मामले को सुलझा लेंगे। यह सिर्फ तकनीकी रोक है, जिसका मतलब है कि इस बारे में और विचार किया जाएगा। मेरा भरोसा रखिए, यह मामला सुलझ जाएगा।’
ये भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बदला नाम, अब ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’, बीजेपी के कई नेताओं ने
चीनी दूतावास में होली के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ‘मसूद अजहर के मामले पर हम समीक्षा कर रहे हैं। हम पूरी तरह समझ रहे हैं और इसमें पूरा भरोसा है। हम इस मामले में भारत की चिंता भी समझते हैं। हमें पूरी तरह आशावान हैं कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हुआ वुहान सम्मेलन सहयोग सही और तेज ट्रैक पर है। हम सहयोग से संतुष्ट हैं और भविष्य को लेकर आ रही चिंताओं के बीच सकारात्मक रुख बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें-मिशन 2019 में जुटी बीजेपी-कांग्रेस की महिला ब्रिगेड, कार्यकर्ताओं को मिली अहम
बता दें कि भारत जहां मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने को लेकर दबाव बनाए हुए है। वहीं अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने मसूद के पक्ष में चीन के वीटो के बाद अब उसके खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन अब भी इस मामले पर चीन के साथ चर्चा कर रहे हैं। यदि तीनों देशों के इस प्रयास के बावजूद भी अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जाता है तो तीनों देश यूएन की सबसे शक्तिशाली शाखा (यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली) में इस मुद्दे पर खुली बहस के प्रस्ताव पर भी विचार कर रहे हैं।