ओडिशा में आईओसी के पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, आठ जख्मी

ओडिशा में आईओसी के पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, आठ जख्मी

ओडिशा में आईओसी के पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, आठ जख्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 7, 2020 11:59 am IST

भुवनेश्वर, सात अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में राजभवन के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एक पेट्रोल पंप पर बुधवार को भीषण आग लग गई जिसमें आठ लोग झुलस गए।

कैपिटल अस्पताल के निदेशक एलडी साहू ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष घायलों का इलाज उनके अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया था और आग पर अब काबू पा लिया गया है।

पुलिस आयुक्त एसएस सारंगी ने बताया, ‘ हमारी प्राथमिकता आग को पेट्रोल और डीजल से भरे दो अन्य टैंक तक पहुंचने से रोकने की है।’

उन्होंने आईओसी से दो टैंकरों से तत्काल तेल निकालने के उपाय करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज पर आने वाला खर्च वहन करेगी।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा

नोमान मनीषा उमा

उमा


लेखक के बारे में