Mathura Dead Bodies Found: घर के भीतर मिली 5 लोगों की लाशें.. मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल, पुलिस का हैरान करने वाला दावा

Mathura Five Dead Bodies Found: पुलिस के अनुसार, जब बच्चे सुबह खेलने के लिए बाहर नहीं आए तो मनीष का भाई कुछ ग्रामीणों के साथ दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, जहां परिवार के सभी सदस्य मृत मिले।

Mathura Dead Bodies Found: घर के भीतर मिली 5 लोगों की लाशें.. मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल, पुलिस का हैरान करने वाला दावा

Mathura Five Dead Bodies Found || Image- Sachin Gupta Twitter

Modified Date: February 10, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक ही परिवार के पांच शव मिले
  • सामूहिक आत्महत्या की आशंका
  • सुसाइड नोट और वीडियो बरामद

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खप्परपुर गांव में मंगलवार को एक दंपति और उनके तीन नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। (Mathura Five Dead Bodies Found) मौके से परिवार के मुखिया द्वारा बनाया गया एक वीडियो, दीवार पर लिखा संदेश और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट और वीडियो की सामग्री के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों की पहचान किसान मनीष कुमार (35), उनकी 32 वर्षीय पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चों-दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है।

बच्चे नहीं आये बाहर तो हुआ शक

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि सभी शव घर के एक कमरे में मिले। घटना की जानकारी मनीष कुमार के भाई ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, जब बच्चे सुबह खेलने के लिए बाहर नहीं आए तो मनीष का भाई कुछ ग्रामीणों के साथ दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, जहां परिवार के सभी सदस्य मृत मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

सड़क हादसे में एक की मौत, खाई में गिरी बस

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पूरनपुर राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह थाना गजरौला क्षेत्र में कोहरे के बीच अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक की टक्कर के बाद भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी जबकि ट्रक सड़क पर पलट गया।

इस दुर्घटना में नेपाल के निवासी 11 वर्षीय सुभान की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। (Mathura Five Dead Bodies Found) जिले की गजरौला थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को तड़के थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की ओर से जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए पशु को बचाने के लिए मुड़ा। तभी पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। पल भर में सड़क पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहन पलट गए।

सीट और सामानों के नीचे दबे यात्री

इस टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में गिर गयी और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। कई यात्री सीटों और सामान के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला।

इन्हें भी पढ़ें: –


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown