दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 09:21 PM IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 26 प्रतिशत रही।

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 रहा, जबकि बुधवार को यह ‘खराब’ श्रेणी में था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी माधव

माधव