मायावती ने दिए संकेत- महागठबंधन में पर्याप्त सीटें न मिलीं तो अकेले लड़ेगी बसपा

Ads

मायावती ने दिए संकेत- महागठबंधन में पर्याप्त सीटें न मिलीं तो अकेले लड़ेगी बसपा

  •  
  • Publish Date - May 27, 2018 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने यह साफ कर दिया है कि अगर उन्हें महागठबंधनमें पर्याप्त सीटें नहीं मिलेंगी तो वह समझौता करने की बजाय अकेले चुनाव में उतरना पसंद करेंगी। बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हालांकि, उत्तर प्रदेश की पार्टियों से गठबंधन के लिए बातचीत जारी है लेकिन कार्यकर्ता हर स्थिति के लिए तैयार रहें। अगर गठबंधन में पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं तो हमें चुनाव में अकेले ही उतरना होगा’

मायावती ने कहा, ‘आगे चलकर अगर पार्टी अध्यक्ष अगर बढ़ती उम्र के कारण ज्यादा दौड़-भाग करने में असमर्थ हों तब वह राष्ट्रीय संयोजक की भूमिका निभाएंगे/निभाएंगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे’। मायावती ने कहा, ‘अब तक पार्टी उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे मेरे भाई आनंद कुमार को दलित आंदोलन के हित में उनके पद से हटने के लिए कहा गया है, वह अब आम कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे’।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में समय से पहले आ सकता है मानसून

मायावती ने यह भी कहा कि अगले 20-22 सालों तक बीएसपी का नेतृत्व वही करेंगी। इस तरह उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि पार्टी में कोई उनकी जगह लेने की सोचे भी नहीं। बता दें कि मायावती ने एक बयान जारी करते हुए मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा था।  

वेब डेस्क, IBC24