Tecno Camon Slim Launch: इतना स्लिम फोन .. दमदार प्रोसेसर से परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त! 5,600mAh बैकअप और 8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ ये नया फोन

Ads

Tecno Camon Slim Launch: Tecno ने ग्लोबल मार्केट में नया Tecno Camon Slim स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो सिर्फ 6.39mm पतला है। इसमें MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर, 5,600mAh बैटरी और 50MP कैमरा दिया गया है। यह फोन स्लिम डिजाइन के साथ मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करता है।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 07:32 PM IST

(Tecno Camon Slim Launch/ Image Credit: Tecno)

HIGHLIGHTS
  • Tecno Camon Slim को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है।
  • फोन की मोटाई सिर्फ 6.39mm है, जिससे यह बेहद स्लिम डिवाइस बनता है।
  • इसमें MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर और 8GB तक RAM मिलती है।

नई दिल्ली: Tecno Camon Slim Launch: Tecno ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon Slim को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह Transsion Holdings की सब्सिडियरी कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस है। जैसा कि नाम से स्पषट है कि यह एक बेहद स्लिम फोन है जिसकी मोटाई सिर्फ 6.39mm है। फोन को आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12-लेयर कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।

कैमरा और फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है साथ में फ्लिकर सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। जिससे ऑडियो अनुभव बेहतर होता है।

बैटरी, रेटिंग और कनेक्टिविटी

Tecno Camon Slim में 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, FM रेडियो और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

Tecno Camon Slim की मोटाई कितनी है?

इस फोन की मोटाई सिर्फ 6.39mm है।

इसमें कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

फोन में MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर मिलता है।

इसकी बैटरी कितनी है?

इसमें 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

कैमरा फीचर्स क्या हैं?

फोन में 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।