मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप
MBBS first-year student dies : छात्रावास की छत से गिरकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की मौत
भुवनेश्वर, MBBS first-year student dies : ओडिशा के बोलांगीर जिले के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र की छात्रावास की छत से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
यह भी पढ़ें: नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका, 33 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल
MBBS first-year student dies : पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान हरियाणा निवासी निशांत कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि वह चार मंजिला ‘न्यू बॉयज हॉस्टल’ में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार अपराह्न करीब दो से 2:30 बजे के बीच की है।
मृतक छात्र के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसके साथ रैगिंग की गई जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली या किसी ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया।
यह भी पढ़ें: प्रदेश के युवाओं के लिए गुड न्यूज, 9 मई से शुरू होगा पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट, 6 हजार पदों पर हो रही भर्ती
MBBS first-year student dies : हालांकि, मेडिकल कॉलेज की डीन सबिता महापात्रा ने कहा, ”हमने मेडिकल कॉलेज में 10 सदस्यीय ‘एंटी-रैगिंग कमेटी’ का गठन किया है। हर दिन शिक्षकों का एक समूह प्रथम वर्ष के छात्रावासों के कमरों में स्थिति की निगरानी के लिए दौरा करता है। मैंने छात्रावास में रैगिंग के बारे में कभी नहीं सुना।”
यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय किशोरी को प्रेगनेंट करने के आरोप में 12 वर्षीय लड़का गिरफ्तार, लड़की ने दिया बेटी को जन्म
फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक छात्र के कमरे की तलाशी भी ली गई है ताकि उसकी मौत से जुड़ा कोई सुराग मिल सके।
MBBS first-year student dies : गौरतलब है कि पिछले साल इसी मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। बोलांगीर में स्थित यह सरकारी मेडिकल कॉलेज महज चार साल पुराना है।
यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: मारियुपोल शहर के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली, 1000 लोगों की मौत का अनुमान

Facebook


