नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए ने बुधवार को कहा कि उसने ‘मीका’ मिसाइलों के रखरखाव और मरम्मत के लिए स्थानीय क्षमता विकसित करने के वास्ते भारतीय वायुसेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रतिष्ठान की स्थापना, संचालन और रखरखाव भारतीय वायुसेना द्वारा किया जाएगा, जिसमें एमबीडीए आवश्यक औद्योगिक मशीनरी और उपकरण, डेटा पैकेज, साथ ही प्रशिक्षण तथा प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करेगी।
एमबीडीए ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थानीय स्तर पर इन प्रतिष्ठानों का विकास दीर्घकालिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, आने वाले वर्षों के लिए तकनीकी विशेषज्ञता सुनिश्चित करेगा और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता विकसित करेगा, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए महत्वाकांक्षी अभियान ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मूल सिद्धांतों को दर्शाता है।’’
कंपनी ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने विभिन्न प्रकार के विमानों में नवीनतम हवाई युद्ध प्रणाली के लिए एमबीडीए की मिसाइल प्रणालियों पर विश्वास व्यक्त किया है।
भाषा नेत्रपाल माधव
माधव