एमसीडी के सफाई कर्मचारियों का जून का वेतन एक जुलाई को जमा किया गया: महापौर शैली ओबेरॉय

Ads

एमसीडी के सफाई कर्मचारियों का जून का वेतन एक जुलाई को जमा किया गया: महापौर शैली ओबेरॉय

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 05:39 PM IST,
    Updated On - July 4, 2023 / 05:39 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों का जून का वेतन एक जुलाई को जमा कर दिया गया। महापौर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ था।

ओबेरॉय ने यहां सिविक सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एमसीडी में लगभग 30,500 पूर्णकालिक सफाई कर्मचारी और करीब 16,000 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं।

महापौर ने कहा, “हमारा सपना दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। यह आम आदमी पार्टी और हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना भी है। सफाई कर्मचारी एमसीडी की रीढ़ हैं। हम अपने सफाई कर्मचारियों को बधाई देना चाहते हैं क्योंकि जून महीने का उनका वेतन जुलाई के पहले दिन जमा किया जा चुका है।”

ओबेरॉय ने इसे ‘बड़ी उपलब्धि’ बताते हुए दावा किया कि ऐसा ‘पहली बार’ हुआ है कि दिल्ली में सफाई कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले दिन जमा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वेतन इसलिए समय पर जमा किया गया है क्योंकि एमसीडी ने अपना राजस्व सृजन भी बढ़ाया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ”पिछले 15 वर्षों में, जब भाजपा निगम पर शासन कर रही थी, वे समय पर वेतन देने में विफल रहते थे और इसमें दो-तीन महीने की देरी होती थी।”

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

ताजा खबर