राजस्थान: नागौर में एक करोड़ रुपए की एमडीएमए जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Ads

राजस्थान: नागौर में एक करोड़ रुपए की एमडीएमए जब्त, तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 07:07 PM IST

जयपुर, 24 मार्च (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक नशामुक्त अभियान के तहत लगभग एक किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग (एमडीएमए) जब्त किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किये गये मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में डेगाना थाने व विशेष टीम ने की।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौखा की ढाणी, खुडी कलां में दबिश दी और तलाशी के दौरान आरोपी श्रवणराम के घर से मिर्ची की थैली में छुपाकर रखा गया 979.02 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपी श्रवणराम बिश्नोई (42) को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी विनित बिश्नोई फरार है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र