बिहार की आवश्यकताएं पूरी कीं, अब आकांक्षाओं को पूरा करेंगे : मोदी

बिहार की आवश्यकताएं पूरी कीं, अब आकांक्षाओं को पूरा करेंगे : मोदी

बिहार की आवश्यकताएं पूरी कीं, अब आकांक्षाओं को पूरा करेंगे : मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: November 3, 2020 7:28 am IST

फॉरबिसगंज (बिहार), तीन नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जंगल राज’ चलाने वालों ने एक समय बिहार में मतदान केन्द्र पर कब्जा करने की संस्कृति के जरिए गरीबों के मताधिकार को छीन लिया था लेकिन राजग ने गरीबों को उनका वह अधिकार फिर से दिलाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि आज बिहार में अराजकता, जबरन वसूली की हार हो रही है जबकि विकास और कानून का शासन जीत रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद बिहार में मतदाताओं का जोश, भारत में लोकतंत्र की गहरी जड़ों को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- कुशवाह समाज के लोगों को वोट डालने नहीं देने का आरोप.. लोगों ने कहा- भाजपा के पक्ष में काम

विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा कि इनका एकमात्र सपना लोगों को डराकर, अफवाहें फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथियाना है लेकिन बिहार के लोगों ने ‘जंगलराज और डबल-डबल युवराजों’ को सिरे से नकारकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को फिर से जनादेश देने का मन बना लिया है।

फॉरबिसगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘बिहार अब उन लोगों को पहचान चुका है जिनका एकमात्र सपना किसी तरह लोगों को डराकर, अफवाह फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथिया लेना है। इनकी तो बरसों से यही सोच है, इन्होंने यही देखा है, यही समझा है, यही सीखा है।’’

ये भी पढ़ें- कमलनाथ ने कहा- जीत के लिए पैसे और शराब का उपयोग कर रही भाजपा, तो

मोदी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज के, ‘डबल-डबल युवराजों’ को सिरे से नकार दिया है।

राजद नीत महागठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आज राजग के विरोध में जो लोग खड़े हैं, वो ‘‘इतना कुछ खाने-पीने के बाद अब फिर से बिहार को लालच भरी नजरों से देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, लेकिन बिहार की जनता जानती है कि कौन बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कौन अपने परिवार के विकास के लिए।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि पिछला दशक बिहार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये था और 2021-30 तक का दशक राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बीते दशक में बिहार के हर घर में बिजली पहुंची, अब आने वाला दशक बिहार को चौबीस घंटे जगमगाने का है। बीते दशक में बिहार में घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचा, अब यह दशक बिहार के घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का है।’’

मोदी ने केंद्र और राज्य में राजग सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘बिहार को जब इस बार फिर से डबल इंजन की ताकत मिलेगी, तो यहां का विकास पहले से भी तेज गति से होगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं।’’

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में गरीब को सही मायनों में मतदान का अधिकार राजग ने दिया है। बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।’’

मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद और दूसरे चरण में अभी जो शुरुआती जानकारी मिल रही है उसके बाद एक बात साफ है कि बिहार की जनता ने डंके की चोट पर यह संदेश दे दिया है कि बिहार में फिर एक बार राजग की सरकार बनने जा रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए आज राजग सरकार बिना किसी भेदभाव लोगों के हितों के लिए काम कर रही है।’’

Read More: CM भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता से की मतदान की अपील, ट्वीट कर कहा- 18 वर्ष बाद षड्यंत्रकारियों से आजाद होने का समय

प्रधानमंत्री ने स्थानीय भाषा की एक लोकोक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में कहा जाता है- ‘अनकर धन पाईं, त नौ मन तौलाईं’ अर्थात स्वार्थ का भाव ये है कि जब दूसरे का पैसा है, तो जितना चाहे खरीदो, क्या फर्क पड़ता है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘झूठ बोलकर कांग्रेस ने देश के लोगों को क्या-क्या सपने दिखाए। याद कीजिए दशकों पहले के दिन, चुनाव से पहले कहते थे, गरीबी हटाएंगे, किसान का कर्जा माफ करेंगे, टैक्स कम करेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास गवाह है, दस्तावेज गवाह हैं कि इन्होंने इसमें से एक भी काम नहीं किया, सिर्फ लोगों को गुमराह किया।

Read More News: भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें

मोदी ने कहा, ‘‘आज कांग्रेस की हालत यह है कि लोकसभा और राज्यसभा को मिला दें, तो भी उसके पास 100 सांसद नहीं हैं।’’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।

राजग की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आज बिहार में गुंडागर्दी, घोटाला और रंगदारी हार रही है, कानून का राज और विकास वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं।’’

Read More News: भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें

प्रदेश में रहीं राजद की सरकारों के संदर्भ में मोदी ने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों (राजद ने) ने मजाक बनाकर रख दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इनके लिए चुनाव का मतलब था- ‘‘चारों तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग’’।

मोदी ने कहा कि बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार छीन रखा था और तब मतदान नहीं होता था, ‘मत छीन लिया जाता था, वोट की लूट’ होती थी, गरीब के हक की लूट होती थी।

Read More News: उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, दिग्गी बोले- हमने अफसरों और चुनाव आयोग को पहले ही कर दिया था आगाह

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बिहार में भारी संख्या में मतदान करने के लिये प्रदेश के लोगों की सराहना की और कहा कि लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारवासी का इतना बड़ा समर्पण, ये पूरे विश्व के लिए एक भरोसा जगाने वाली घटना है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.