मेघालय में विधायक ने इस्तीफा दिया, वीपीपी में शामिल होंगे

मेघालय में विधायक ने इस्तीफा दिया, वीपीपी में शामिल होंगे

मेघालय में विधायक ने इस्तीफा दिया, वीपीपी में शामिल होंगे
Modified Date: January 13, 2023 / 05:59 pm IST
Published Date: January 13, 2023 5:59 pm IST

शिलॉंग, 13 जनवरी (भाषा) मेघालय में खुन हाइनीवट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट (केएचएनएएम) के विधायक एडेलबर्ट नोंग्रुम ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी शिलॉंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नोंग्रुम ने बृहस्पतिवार को यहां विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नोंग्रुम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मेघालय में अब तक 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे सदन में विधायकों की संख्या 60 से घटकर 47 रह गई है।

नोंग्रुम ने कहा कि वह ‘वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी’ (वीपीपी) में शामिल होंगे, जो पूर्व विधायक अर्देंट मिलर बसाइवामोइत के नेतृत्व वाला एक नवगठित दल है।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में