मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 406 नये मामले सामने आये, एक और की मौत

Ads

मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 406 नये मामले सामने आये, एक और की मौत

  •  
  • Publish Date - January 22, 2022 / 07:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

शिलांग, 22 जनवरी (भाषा) मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 406 नये मामले सामने आये हैं, जो कल की अपेक्षा 75 अधिक है । नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 88,141 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर1,496 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि राज्य में 185 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 84,643 हो गयी है ।

अधिकारी के अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2002 है ।

उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार तक 22.59 लाख लोगों को टीकों की खुराक दी जा चुकी है इनमें से 9,25,060 को दोनों खुराक दी जा चुकी है ।

भाषा रंजन

रंजन