केंद्र सरकार पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप, कहा- डीडीसी चुनावों में गैर-भाजपा दलों की हिस्सेदारी को किया जा रहा बाधित

केंद्र सरकार पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप, कहा- डीडीसी चुनावों में गैर-भाजपा दलों की हिस्सेदारी को किया जा रहा बाधित

केंद्र सरकार पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप, कहा- डीडीसी चुनावों में गैर-भाजपा दलों की हिस्सेदारी को किया जा रहा बाधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 21, 2020 10:42 am IST

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि वह जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों में भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों की हिस्सेदारी को ‘बाधित’ कर रहा है। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी सहित घाटी की प्रमुख पार्टियों ने आरोप लगाया है कि चुनावों मे सबको समान मौका नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि प्रशासन उनके उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रहा है और उन्हें उन्हें आवासों में नजरबंद कर रहा है।

Read More: लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी

पीडीपी प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भारत सरकार डीडीसी चुनावों में गैर-भाजपा दलों की हिस्सेदारी को बाधित कर रहा है। पर्याप्त सुरक्षा होने के बावजूद पीडीपी नेता बशीर अहमद को सुरक्षा के नाम पर पहलगाम में रोक लिया गया। आज नामांकन का अंतिम दिन है और उनकी रिहाई के लिए डीसी अनंतनाग से बात की है।’ पुलिस ने कहा है कि उम्मीदवारों को सामूहिक सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है और सुरक्षित क्षेत्रों में रखा गया है क्योंकि हर उम्मीदवार को सुरक्षा दे पाना कठिन है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि उम्मीदवारों को दोहरी सुरक्षा मुहैया करायी जा रही है। सुरक्षा बल उस क्षेत्र की भी सुरक्षा करते हैं जहाँ वे प्रचार करने के लिए जाना चाहते हैं।

Read More: पेंशनर्स की सुविधा के लिए राजनांदगांव EPFO कार्यालय की पहल, डिजिटल जीवन प्रमाणन के लिए सोमवार को ​कैंप का आयोजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"