गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार, चालक घायल

Ads

गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार, चालक घायल

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 08:05 PM IST

गुरुग्राम, 21 फरवरी (भाषा) गुरुग्राम की ओल्ड रेलवे रोड पर तेज रफ्तार एक मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, कार चला रहे दिल्ली निवासी ने बताया कि एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में उसका नियंत्रण वाहन पर से खो गया।

पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन चालक को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के करीब छह बजे ओल्ड रेलवे रोड पर प्रेम मंदिर के सामने हुई।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी राजेश गोदारा गाड़ी चला रहे थे और भरथल स्थित अपने घर जा रहे थे।

गोदारा ने बताया कि वह गुरुग्राम के एक गांव में अपनी चाची से मिलने के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रेम मंदिर के पास एक व्यक्ति सड़क पार करने के लिए अचानक कार के सामने आ गया और उसे बचाने की कोशिश में उन्होंने गाड़ी को तेजी से मोड़ा और वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और यातायात कुछ देर के लिए रुक गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि दुर्घटना का कारण तेज गति थी।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव