हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ा, पंजाब में तापमान 40 डिग्री के आसपास

Ads

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ा, पंजाब में तापमान 40 डिग्री के आसपास

  •  
  • Publish Date - April 17, 2022 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रही, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में 39.6 डिग्री, भिवानी में 40.7 और रोहतक में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 39.2, पटियाला में 40.6, जालंधर में 39.2, पठानकोट में 38.1 और मोहाली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा अर्पणा सुरेश

सुरेश