राजस्थान में पारा चढ़ा, श्रीगंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान

राजस्थान में पारा चढ़ा, श्रीगंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान

राजस्थान में पारा चढ़ा, श्रीगंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान
Modified Date: April 22, 2026 / 08:16 pm IST
Published Date: April 22, 2026 8:16 pm IST

जयपुर, 22 अप्रैल(भाषा) राजस्थान में बुधवार को कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद झुंझुनूं के पिलानी में 42.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री, चुरू और कोटा में क्रमशः 42.4 और 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

भाषा बाकोलिया धीरज

धीरज


लेखक के बारे में