मिजोरम : 1.27 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त, दो लोग गिरफ्तार
मिजोरम : 1.27 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त, दो लोग गिरफ्तार
आइजोल, 24 दिसंबर (भाषा) आबकारी और स्वापक विभाग के अधिकारियों ने यहां खटला इलाके से 1.27 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एक लाख मेथामफेटामाइन गोलियां बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रतिबंधित दवाओं के परिवहन के लिए इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर विभाग के कर्मियों ने दो आरोपियों के पास से मेथामफेटामाइन की गोलियां बरामद की। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी त्रिपुरा के रहने वाले हैं।
भाषा गोला अमित
अमित

Facebook


