गोवा एयरपोर्ट पर मिग 29K विमान में कैसे लगी आग, देखें वीडियो

Ads

गोवा एयरपोर्ट पर मिग 29K विमान में कैसे लगी आग, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - January 3, 2018 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

पणजीगोवा हवाई अड्डे पर आज एक ट्रेनी पायलट मिग विमान में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी कायम हो गया। बताया जाता है कि टेकऑफ के वक्त नौसेना का ये MiG-29K एयरक्राफ्ट रनवे से फिसल गया, जिसके तुरंत बाद इसमें आग लग गई। आग लगते ही पायलट को मौका रहते एयरक्राफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गोवा एयरपोर्ट का संचालन इंडियन नेवल बेस आईएसएनएस हंस की ओर से किया जाता है।

देखें वीडियो- 

रक्षा मंत्रालय के हवाले से आई ख़बर में कहा गया है कि इस लड़ाकू विमान में लगी आग को बिना वक्त गंवाए बुझाने में कामयाबी मिल गई।


इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गोवा एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने रनवे से विमानों के परिचालन पर एक घंटे की रोक लगा दी।

 

वेब डेस्क, IBC24