मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, कारतूस और विस्फोटक बरामद

Ads

मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, कारतूस और विस्फोटक बरामद

  •  
  • Publish Date - October 23, 2023 / 10:59 AM IST,
    Updated On - October 23, 2023 / 10:59 AM IST

इंफाल, 23 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर में पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,200 से अधिक कारतूस और कुछ लैथोड विस्फोटक जब्त किए हैं । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में मोइरांगखोम रोड क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस ने एक कार को रोका लेकिन उसने रुकने के बजाये भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने कार को रोक लिया।

अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान, कार में बैठे एकमात्र व्यक्ति के पास से 7.62 मिमी के 573 कारतूस और 5.56 मिमी कैलिबर के 294 कारतूस के साथ साथ 40 मिमी लैथोड विस्फोटक मिला ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान एक उग्रवादी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके संगठन का नाम नहीं बताया है।

उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त किए गए सामान दोनों को इंफाल पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया गया है ।

भाषा रंजन रंजन मनीषा

मनीषा