शोपियां में आतंकवादियों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़

Ads

शोपियां में आतंकवादियों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - May 9, 2022 / 09:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

श्रीनगर, नौ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के पंडोशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा

नोमान देवेंद्र

देवेंद्र