श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

Ads

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - December 19, 2021 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

Militants killed in encounter Srinagar : श्रीनगर, 19 दिसंबर (भाषा) श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ रविवार तड़के हुई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना