श्रीनगर, 18 नवम्बर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में 12 नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया यह घटना पुलवामा के काकपोरा इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया।
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 12 नागरिक छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।
भाषा. अमित मनीषा
मनीषा