दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: June 4, 2021 5:17 am IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में