दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस, बारिश के आसार

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस, बारिश के आसार

  •  
  • Publish Date - September 18, 2024 / 10:45 AM IST,
    Updated On - September 18, 2024 / 10:45 AM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और राष्ट्रीय राजधानी में दिन में मध्यम दर्जे की वर्षा होने के आसार है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा

यासिर शोभना

शोभना