दिल्ली में न्यूनतम तापामन सामान्य से अधिक, 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापामन सामान्य से अधिक, 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापामन सामान्य से अधिक, 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: March 4, 2022 11:11 am IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापामन सामान्य से दो डिग्री अधिक, 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिन के समय तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में