दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 4, 2022 11:11 am IST

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही शाम के समय बेहद हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में