पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट
Modified Date: February 1, 2023 / 01:04 pm IST
Published Date: February 1, 2023 1:04 pm IST

चंडीगढ़, एक फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 5.3 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरदासपुर, फरीदकोट, पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.4 डिग्री सेल्सियस, 7.8 डिग्री और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है। हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा करनाल, हिसार, भिवानी और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2 डिग्री सेल्सियस, 7.9 डिग्री सेल्सियस, 8.7 डिग्री सेल्सियस, और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में